Showing posts with label राशि अनुसार उपाय. Show all posts
Showing posts with label राशि अनुसार उपाय. Show all posts

Friday, 20 May 2016

मालामाल होने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय.....


हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्‍मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन यदि देवी लक्ष्‍मी की पूजा-अर्चना की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कभी कमी नहीं होती। अगर आप आर्थिक समस्‍याओं से जूझ रहे हैं तो अपनी राशि अनुसार शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के ये उपाय अवश्‍य आज़माएं। जानिए ज्योतिष के अनुसार किस राशि को क्या उपाय करना चाहिए -:
मेष -: इस राशि के जातक शुक्रवार के दिन किसी से भी कोई भी चीज मुफ्त में न लें। अपनी जेब में हमेशा लाल रंग का रुमाल रखें। नियमित गाय को मीठी रोटी खिलाएं। घर के बड़े-बुजुर्ग और माता की सेवा करें।
वृषभ -: यह जातक अपने सभी कार्य बिना किसी की सहायता के स्‍वयं करें। अपने भाग्य पर विश्वास करें। किसी के सामने नहाए नहीं। देवी लक्ष्‍मी के मंदिर में जाकर विधि-विधान के साथ पूजा करें। इससे माता प्रसन्‍न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगीं।
कन्या -: इन जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी को भी अपशब्द न बोलें। नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ कर छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें। इन्‍हें हाथ की अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करने से फायदा होगा।