Showing posts with label fasting rituals of jupiter. Show all posts
Showing posts with label fasting rituals of jupiter. Show all posts

Friday, 27 May 2016

बनेंगें सारे काम, यदि गुरुवार के दिन करें ये उपाय.....


शास्‍त्रों में उल्‍लेख है कि बृहस्पति मंत्र के जप और पूजन से भाग्योदय होता है और विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। पढिए गुरु ग्रह की पूजन विधि और मंत्र-:
गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले वस्‍त्र धारण करें। नवग्रह मंदिर में बृहस्पति देव की मूर्ति पर केसर मिला हुआ दूध और पवित्र जल चढ़ाएं। पीला चंदन, पीले फूल या माला, पीला वस्त्र, हल्दी से रंगी हुई पीली जनेऊ, पीले फल, हल्दी, पीला अन्न चढ़ाएं और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। गाय के दूध से बने हुए शुद्ध घी का दीपक जलाएं। धूपबत्ती लगाएं। पीले आसन पर बैठकर गुरु मंत्र का जप करें।
मंत्र-
जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित:
पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।