Showing posts with label don't see this side of ganesha. Show all posts
Showing posts with label don't see this side of ganesha. Show all posts

Monday, 30 May 2016

इस रूप में कभी न करें गणेश जी के दर्शन.....


भगवान गणेश की कृपा से जीवन के सारे कष्‍टों से मुक्‍ति मिलती है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले श्री गणेश जी की आराधना करना मंगलकारी माना जाता है। भगवान गणपति के आशीर्वाद से सुख की छाया हमेशा बनी रहती है। गणपति जी के अंगों में शुभता और चमत्‍कारी शक्‍तियों का वास होता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गणपति जी का एक अंग ऐसा भी है जिसके दर्शन से नकारात्‍मकता और दरिद्रता प्राप्‍त होती है। जानिए, भगवान गणेश के किस अंग के दर्शन करना अशुभ माना जाता है।
शास्‍त्रों के अनुसार गणेश जी के कानों में वैदिक ज्ञान, सूंड में धर्म,  मस्तक में ब्रह्मलोक, दाएं हाथ में वरदान, बाएं हाथ में अन्न का वास होता है जिससे वह सभी जीवों का पालन करते हैं। उनके पेट में धन-संपन्‍नता,  नाभि में ब्रह्मांड, नेत्रों में लक्ष्य तथा चरणों में सप्तलोक होते हैं।