Showing posts with label lord Ganesha. Show all posts
Showing posts with label lord Ganesha. Show all posts

Monday, 30 May 2016

इस रूप में कभी न करें गणेश जी के दर्शन.....


भगवान गणेश की कृपा से जीवन के सारे कष्‍टों से मुक्‍ति मिलती है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले श्री गणेश जी की आराधना करना मंगलकारी माना जाता है। भगवान गणपति के आशीर्वाद से सुख की छाया हमेशा बनी रहती है। गणपति जी के अंगों में शुभता और चमत्‍कारी शक्‍तियों का वास होता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गणपति जी का एक अंग ऐसा भी है जिसके दर्शन से नकारात्‍मकता और दरिद्रता प्राप्‍त होती है। जानिए, भगवान गणेश के किस अंग के दर्शन करना अशुभ माना जाता है।
शास्‍त्रों के अनुसार गणेश जी के कानों में वैदिक ज्ञान, सूंड में धर्म,  मस्तक में ब्रह्मलोक, दाएं हाथ में वरदान, बाएं हाथ में अन्न का वास होता है जिससे वह सभी जीवों का पालन करते हैं। उनके पेट में धन-संपन्‍नता,  नाभि में ब्रह्मांड, नेत्रों में लक्ष्य तथा चरणों में सप्तलोक होते हैं।


Wednesday, 25 May 2016

आज के दिन बन रहा है ये शुभ योग, जरूर करें ये काम...


भगवान गणेश की आराधना के लिए गणेश चतुर्थी का दिन काफी शुभ माना जाता है। आज के दिन ज्‍येष्‍ठ मास की गणेश चतुर्थी है एवं इसके साथ ही एक अत्‍यंत शुभ योग भी बन रहा है। दरअसल इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार के दिन है जो कि एक बहुत शुभ योग माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो गणेश जी की कृपा से सभी सुखों की प्राप्‍ति होती है। ‍इस योग में पूजा करने का विशेष महत्‍व है एवं अगर आप भी इस शुभ योग का लाभ उठाना चाहते हैं तो करें ये उपाय -:
गणेश चतुर्थी और बुधवार के योग में श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्‍ति होती है। इसके साथ ही अथर्व शीर्ष का पाठ करें।
– इस दिन गणेश यंत्र की घर में स्‍थापना करें। घर में इस यंत्र की स्‍थापना से नकारात्‍मक शक्‍तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं।