Showing posts with label gemstone. Show all posts
Showing posts with label gemstone. Show all posts

Friday, 20 May 2016

जानिए आपकी राशि के लिए कोनसा रतन है शुभ...


ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण मनुष्‍य को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की शांति के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन इस समस्‍या का समत्‍कारिक हल रत्‍न द्वारा भी किया जा सकता है। हर राशि का अलग-अलग स्‍वभाव होता है वैसे ही प्रत्‍येक रत्‍न का भी हर राशि पर भिन्‍न प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताते हैं कि किस राशि के जातक के लिए कौन-सा रत्‍न शुभ रहता है।
वृषभ -: वैसे तो वृषभ राशि के जातक धैर्यवान होते हैं लेकिन इनमें भावुकता की अधिकता होती है। स्‍वभाव से अत्‍यधिक भावुक होना ही इन जातकों की सबसे बड़ी कमी मानी जाती है। ये लोग किसी पर भी जल्‍दी भरोसा कर लेते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए। हीरे के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक बुरी संगत से दूर रहेंगें। इस राशि के व्यक्ति को माणिक्य नहीं धारण करना चाहिए। इन्‍हें मूंगा रत्‍न न पहनने की सलाह दी जाती है।
धनु -: धनु के राशि के जातक दिखने में मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। कार्य को तेजी से करते हैं लेकिन कार्य पूरा किए बिना दूसरों के ऊपर कार्य सौंप कर उस काम से हट जाते हैं। इस राशि के जातकों को माणिक्य धारण करना शुभ होगा यह उनके भाग्य की वृद्धि में सहायक होगा। पन्‍ना इनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मकर -: इस राशि के जातक सदा दूसरों की सहायता के लिए तत्‍पर रहते हैं। इन जातकों के जीवन में परिश्रम और चिंता अधिक होती है। परिवार से भी इन्‍हें सहयोग नहीं मिल पाता। इनका भाग्य देर से जागता है इसलिए मेहनत का फल भी देर से मिलता है। अत: मकर राशि के जातक रोज़ गार्नेट या माणिक्‍य धारण करे जिससे इनके भाग्‍य में वृद्धि हो। ये जातक पुखराज न पहनें तो बेहतर होगा।

Saturday, 14 May 2016

जानिए किस तरह से आपके लिए लाभकारी रहेगा पन्‍ना रत्‍न..


पन्‍ना बुध ग्रह एक बड़ा ही चमकदार रत्‍न है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर कम्‍प्‍यूटर पर काम करते हुए या पढ़ते हुए आंख थक जाए तो पन्‍ने को आंखों पर रखने से वह फिर से तरोताजा हो जाती हैं।
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह नीच स्‍थान में बैठा है या आपके जीवन पर बुध के कारण समस्‍याएं आ रही हैं तो आपको पन्‍ना रत्‍न धारण करना चाहिए।
फायदे
  • स्टूडेंट अगर इसे धारण करते हैं तो बुद्धि तेज हो जाती है और वो अपने एग्‍जाम में अच्‍छा प्रदर्शन कर पाते हैं।
  • अगर किसी को काफी समय से कोई पुराना रोग है तो पन्‍ने के प्रभाव में जातक को उस रोग से मुक्‍ति मिलती है। और वह स्‍वस्‍थ बनता है।