Showing posts with label money. Show all posts
Showing posts with label money. Show all posts

Tuesday, 30 August 2016

पैसों की है तंगी या प्रमोशन का है इंतज़ार... करें बस ये एक काम


आधुनिक जीवनशैली में जहां एक ओर सुविधाएं बढ़ी हैं तो वहीं परेशानियों में भी काफी बढ़ोत्‍तरी हो गई है। किसी को धन की कमी है तो किसी को नौकरी में प्रमोशन का इंतज़ार है। कोई पारिवारिक कलह से परेशान है तो कोई लव लाइफ में खुशियां पाना चाहता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सामान्‍य समस्‍याओं के उपायों के बारे में बताते हैं -:


पैसों की तंगी दूर करने के लिए

बुधवार के दिन किसी भी समय जब कोई किन्नर नज़र आए तो उसे अपने सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ रुपए आदि भेंट करें। संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं। इसके बाद उस किन्नर से आप एक सिक्का मांग लें। इस सिक्के को अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें। कुछ ही दिनों में आप स्‍वयं महसूस करेंगें कि आपकी समस्या का समाधान हो रहा है।


प्रमोशन पानी है तो

बुधवार की सुबह श्रीगणेश की पीले रंग की मूर्ति की पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय हर बुधवार को करने से आपकी नौकरी में पदोन्‍नति होने की प्रबल संभावना है।


वैवाहिक जीवन में कलह

जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा-सा गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर से सात बार उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करें।

Saturday, 7 May 2016

धन की है इच्‍छा तो करें ये उपाय …

















धन प्राप्ती के लिये लोग क्या क्या प्रयास नहीं करते। उदर पूर्ती से लेकर समस्त ऐश्वर्य भोगों की प्राप्ती धन के माध्यम से ही सम्भव हैं। धन का अभाव द्ररिद्रता को उत्पन्न करता है। द्ररिद्रता को नीतिकारों ने मृत्यु के समान माना हैं। यदि आपके विभिन्न प्रयास सफल नहीं पा रहें हैं तो इन उपायों का प्रयोग कीजिये धन आपके पीछे-पीछे दौडा आयेगा-
1-घी के दीपक के सम्मुख महालक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करते हुये महालक्ष्मी को कनेर के पुष्प अर्पित करें। यह उपाय निश्चित रूप से लाभ देने वाला हैं। श्री सूक्त ऋग्वेदोक्त सिद्ध मंत्र हैं। इस प्रयोग का लाभ आपको कुछ ही दिन में मिलना आरम्भ हो जायेगा।
2- त्रिकोण आकार का एक पीला वस्त्र विष्णु मंदिर में ऐसे लगवायें की ये हमेशा लहराता रहे, आपके धन की स्थिति में तुरंत सुधार होना शुरु हो जायेगा।
3- रवि पुष्य,गुरु पुष्य या दीपावली को मदार की जड लाकर पूजन करने से तथा अपने धन के स्थान में रखने से धन सम्बंधी समस्या हमेशा के लिये लुप्त हो जाती हैं।