Showing posts with label Wealth. Show all posts
Showing posts with label Wealth. Show all posts

Tuesday, 30 August 2016

पैसों की है तंगी या प्रमोशन का है इंतज़ार... करें बस ये एक काम


आधुनिक जीवनशैली में जहां एक ओर सुविधाएं बढ़ी हैं तो वहीं परेशानियों में भी काफी बढ़ोत्‍तरी हो गई है। किसी को धन की कमी है तो किसी को नौकरी में प्रमोशन का इंतज़ार है। कोई पारिवारिक कलह से परेशान है तो कोई लव लाइफ में खुशियां पाना चाहता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सामान्‍य समस्‍याओं के उपायों के बारे में बताते हैं -:


पैसों की तंगी दूर करने के लिए

बुधवार के दिन किसी भी समय जब कोई किन्नर नज़र आए तो उसे अपने सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ रुपए आदि भेंट करें। संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं। इसके बाद उस किन्नर से आप एक सिक्का मांग लें। इस सिक्के को अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें। कुछ ही दिनों में आप स्‍वयं महसूस करेंगें कि आपकी समस्या का समाधान हो रहा है।


प्रमोशन पानी है तो

बुधवार की सुबह श्रीगणेश की पीले रंग की मूर्ति की पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय हर बुधवार को करने से आपकी नौकरी में पदोन्‍नति होने की प्रबल संभावना है।


वैवाहिक जीवन में कलह

जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा-सा गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर से सात बार उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करें।

Wednesday, 13 July 2016

किस योग में ग्रह प्रवेश करने से मिलेगा धन


अपने घर से सभी को बेहद लगाव और प्रेम होता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बहुत जरूरी होती है एवं इसके लिए कई उपाय और टोटके भी किए जाते हैं। ग्रह प्रवेश की विधि भी कुछ ऐसी ही है। ग्रह प्रवेश की विधि करने से उस घर से संबंधित सभी तरह की नकारात्‍मक ऊर्जा का नाश होता है लेकिन इसके अलावा आपको कुछ और बात भी ध्‍यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्‍या हैं वह बातें -:

ये तीन लेकर आ रहे हैं आपके लिए उपहार


- नए घर में प्रवेश से पूर्व विधिपूर्वक अपने नए घर का वास्‍तु कराएं। इससे उस घर की अशुभ शक्‍तियां और ऊर्जा समाप्‍त होती हैं।

- ग्रह प्रवेश से पहले वास्‍तु जप का भी बहुत महत्‍व है।

- मां दुर्गा की अक्षत, पुष्‍प और कुमकुम डालकर पूजा करें। प्रसाद चढ़ाएं और मां से अपने नए घर में सुख-शांति की कामना करें।

कुंडली के किस योग में बाप ही बन जाते हैं दरिंदें


- यदि आप चाहते हैं कि आपके नए घर में क्‍लेश उत्‍पन्‍न न हो तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

- माघ के महीने में ग्रह प्रवेश करते हैं तो अवश्‍य ही आपको धन लाभ होगा। इसके अलावा ग्रह प्रवेश के लिए माघ,फाल्गुन,वैशाख और ज्येष्ठ का मास शुभ होता है।