ज्योतिष शास्त्र के
अनुसार कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिनका अपने किसी रिश्ते को बिगाड़ना खुद आपको
भारी पड़ सकता है। आपके जीवन में आपके सबसे करीब रहने वाले लोग या खुद आपके दोस्त
ही आपके लिए घातक बन सकते हैं। जी हां, शास्त्रों में कुछ ऐसे रिश्तों के बारे में बताया गया है
जिनसे झगड़ा करने से खुद आपका ही नुकसान होता है। आइए जानते हैं इन राशियों के
बारे में -:
मेष
मेष
राशि के लोगों को अपने दादा-दादी और नाना-नानी से बेहद लगाव होता है। इनका स्वास्थ्य
आपकी चिंता का विषय रहता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अपने स्वयं के उत्तम स्वास्थ्य
के लिए भी आपको अपने ये रिश्ते अच्छे बनाए रखने की जरूरत है। भगवान शिव का पूजन
करने से आपको अपने ये रिश्ते सुधारने में मदद मिलेगी।
इस नवरात्र में करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
वृषभ
वृषभ
राशि के जातक अपने भाई-बहन से ज्यादा करीब होते हैं। वृषभ राशि के जातकों का अपने
भाई-बहन के साथ रिश्ता बिगाड़ना इनके करियर के लिए भारी पड़ सकता है। अपने
भाई-बहन के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं। रविवार को ये
उपाय जरूर करें।
मिथुन
मिथुन
राशि के जातकों के संबंध अपने पड़ोसियों से सबसे अच्छे होते हैं। अगर आपके संबंध
इनके साथ बिगड़ जाएं तो आपकी पर्सनल लाइफ इस वजह से खराब हो सकती है। इसलिए अपने
पड़ोसियों को ज़रा संभाल कर रखें। आपको भगवान कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को
अपने माता-पिता से कभी झगड़ा नहीं करना चाहिए। आपके लिए आपके माता-पिता से बढ़कर
कुछ भी नहीं है। इनसे दूरी या रिश्ते में खराबी आपको मानसिक और भावनात्मक
परेशानी दे सकती हैं। आपको भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।
कुंडली में विष योग बनता है तो आपके ऊपर आ सकती है ये भयंकर मुसीबत
सिंह
सिंह राशि के जातकों को
अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते
बिगड़ना मतलब आपको अवसाद में डुबा सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद के कारण आपको
सेहत संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। आपको हनुमान जी की पूजा करनी
चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के
जीवन में दोस्तों का बहुत महत्व होता है। कन्या राशि के जातकों के जीवन में
दोस्त इनके महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करते हैं। दोस्तों से मतभेद करना
आपकी आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इनसे बेहतर रिश्ते बनाए रखने के लिए
भगवान विष्णु की उपासना करें।






