Showing posts with label wealth solution. Show all posts
Showing posts with label wealth solution. Show all posts

Monday, 12 December 2016

आपके घर की बरकत बढ़ा सकता है 1 रुपए का सिक्का...

अगर आपके घर में पैसों को लेकर बरकत नहीं है तो ज़ाहिर सी बात है कि आपको कष्‍टों का सामना करना पड़ता होगा।  अगर आप भी इस तरह की समस्‍या से गुज़र रहें हैं तो आपकी समस्‍या का समाधान है ये उपाय। इस उपाय को करने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी और आपके सारे दुख दूर होंगें।
- यदि रास्‍ते में जाते समय कोई किन्‍नर नज़र आ जाए तो उसे अपनी सामर्थ्‍यानुसार दक्षिणा दें। किन्‍नर से एक रुपए का सिक्‍का मांग लें और इस सिक्‍के को अपने गल्‍ले या तिजोरी में रखें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगें कि आपकी सेविंग बढ़ती जा रही है।

जानें दिसंबर माह का राशिफल

-  यदि घर में अशांति का माहौल रहता है तो सूर्योदय के समय जिस लोटे या मटके से घर के सभी सदस्‍य जल पीते हैं उस जल को अपने घर के हर कोने में छिड़कें। इस उपाय को करते समय किसी से भी बात न करें। मन ही मन ऊँ शांति ऊँ मंत्र बोलते रहें।

मात्र ये एक उपाय दे सकता है आपको पैसा और प्‍यार

- अगर आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर तांबे के अलावा किसी अन्‍य धातु के बर्तन से दूध में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ऊँ जूं स: मंत्र का जाप करते रहें।