Saturday, 7 May 2016

Daily Horoscope (8th May 2016)

धन की है इच्‍छा तो करें ये उपाय …

















धन प्राप्ती के लिये लोग क्या क्या प्रयास नहीं करते। उदर पूर्ती से लेकर समस्त ऐश्वर्य भोगों की प्राप्ती धन के माध्यम से ही सम्भव हैं। धन का अभाव द्ररिद्रता को उत्पन्न करता है। द्ररिद्रता को नीतिकारों ने मृत्यु के समान माना हैं। यदि आपके विभिन्न प्रयास सफल नहीं पा रहें हैं तो इन उपायों का प्रयोग कीजिये धन आपके पीछे-पीछे दौडा आयेगा-
1-घी के दीपक के सम्मुख महालक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करते हुये महालक्ष्मी को कनेर के पुष्प अर्पित करें। यह उपाय निश्चित रूप से लाभ देने वाला हैं। श्री सूक्त ऋग्वेदोक्त सिद्ध मंत्र हैं। इस प्रयोग का लाभ आपको कुछ ही दिन में मिलना आरम्भ हो जायेगा।
2- त्रिकोण आकार का एक पीला वस्त्र विष्णु मंदिर में ऐसे लगवायें की ये हमेशा लहराता रहे, आपके धन की स्थिति में तुरंत सुधार होना शुरु हो जायेगा।
3- रवि पुष्य,गुरु पुष्य या दीपावली को मदार की जड लाकर पूजन करने से तथा अपने धन के स्थान में रखने से धन सम्बंधी समस्या हमेशा के लिये लुप्त हो जाती हैं।


Read Your Daily Horoscope (7-May-2016)

Check your Daily Horoscope (07/05/2016). Read your daily horoscope online Hindi/English at AstroVidhi.com. Get free guidance for the day and plan your full day accordingly.

Capricorn Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope
    
Taurus Daily Horoscope                
Leo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

Sagittarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

Gemini Daily Horoscope
    
Cancer Daily Horoscope

Friday, 6 May 2016

100 साल बाद बन रहा अक्षय तृतीया पर यह योग…


हिंदू शास्‍त्र में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्‍व है। इस दिन को सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसे अखतीज और वैशाख तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 9 मई 2016  के दिन मनाया जाएगा। इस पवित्र दिन दान, स्‍नान, जप और किसी गरीब को भोजन कराने से पुण्‍य की प्राप्‍ति होती है।
अक्षय तृतीया कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है। माना जाता है कि इस दिन किसी भी कार्य की शुरूआत की जा सकती है। जिनके काम काफी समय से अटके हुए हैं,  व्‍यापार में लगातार नुकसान हो रहा है अथवा किसी कार्य के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है तो अक्षय तृतीया का दिन किसी भी नई शुरूआत के लिए अत्‍यंत ही शुभ दिन है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन स्वर्ण आभूषणों की ख़रीद-फरोख्त को भाग्य की शुभता से जोड़ा जाता है।
क्‍या है इस बार विशेष
9 मई 2016 को आने वाली अक्षय तृतीया इसलिए खास है क्‍योंकि इस बार हर वर्ष की तरह अक्षय तृतीया पर विवाह का कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं है। अक्षय तृतीया पर ग्रहण विवाह कारक ग्रहों के अस्‍त होने की वजह से अत्‍यंत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया के दिन भी विवाह संस्‍कार नहीं हो पाएंगें।लगभग 100 सालों के बाद अक्षय तृतीया के दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। अब विवाह के‍ लिए शुभ मुहूर्त विवाह कारक ग्रहों के अस्‍त होने और देवताओं के शयन में जाने के बाद पूरे 6 महीने के पश्‍चात् ही शुरू होगा। 11 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद विवाह कार्य संपन्‍न हो पाएंगें।

Read Your All Monthly Horoscope ( May-2016 )

Check your All Monthly Horoscope ( May - 2016 ). Read your monthly horoscope online Hindi/English at AstroVidhi.com. Get free guidance for the month and plan your full month accordingly.
Aries Monthly Horoscope
Taurus Monthly Horoscope

Gemini Monthly Horoscope
Cancer Monthly Horoscope

Leo Monthly Horoscope
Virgo Monthly Horoscope

Libra Montly Horoscope
Scorpio Monthly Horoscope

Sagittarius Monthly Horoscope
Capricorn Monthly Horoscope

Aquarius Monthly Horoscope
Pisces Monthly Horoscope

Read Your All Daily Horoscopes (6th-May-2016)