Wednesday 13 January 2016

मीन राशि 2016- मिलेगी कष्टों से मुक्ति, करना होगा थोडा इंतजार


पारिवारिक जीवन- मीन राशि जातकों के लिये वर्ष 2016 कुछ जटिल होगा। परिवार में शांति भंग होगी। किसी न किसी वजह से घर में कलेश की स्थिति उत्पन्न होगी। घर की सुख शांति के लिये आपको अत्यधिक प्रयत्न करने होंगे। परिवार का कोई सदस्य आप से इस वर्ष दूर जा सकता है। जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा। इस साल मीन राशि जातकों को संतान का सुख प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- इस वर्ष के आरम्भ का समय आपके स्वास्थ्य के लिये उत्तम नही रह पायेगा। आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवाश्यकता है। गुरु अपने से छटें होकर स्थित है जनवरी माह के अंत में राहु गुरु के साथ संचार करेगा। इस समय विशेष रूप से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। फैफडो से सम्बंधित रोग, मोटापा, दमा, हृदय सम्बंधी रोग, लीवर, किडनी, सूजन आदि रोग आपको परेशान करेंगे। जुन -जुलाई के पश्चात आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके बडे से बडे रोग इस वर्ष के अंत तक खत्म या नियंत्रण में आ जायेंगे।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति में बडे बदलाव नहीं दिखेंगे। धन सम्बंधी आपके कार्य रुकेंगे नही आपकी प्रत्येक आवश्यकता पूर्ण होगी। इस वर्ष आपको भूमि या वाहन की प्राप्ती हो सकती है।
करियर एवम व्यापार- करियर में उतार-चढाव के योग बने रहेंगे। धन सम्बंधी हानि हो सकती है। लेकिन आपका मान सम्मान बढेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको प्रगति मिलेगी। परंतु अधिकारी से विरोध आपकों महंगा पड सकता है। अगस्त के पश्चात आपके व्यापार में विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी। दोस्तो व सहयोगी का साथ प्राप्त होगा।
रोमांस व सेक्स- इस साल आपके जीवन में रोमांश का भरपूर सुख रहेगा। इस वर्ष आपकी तरफ कोई हाथ बढा सकता है। नये साथी के साथ प्रेम सम्बंध आपके मधुर रहेंगे। आपके लिये सेक्स सम्बंधी सुखों की प्राप्ति के लिये यह वर्ष मध्यम सुखकारी रहेगा। जीवन साथी से सम्बंध मधुर रहेंगे। किसी रोग के कारण सम्बंध इत्यादि का भोग उचित तरीके से नही कर पाओगे।
उपाय एवम सलाह- आपको गुरुवार के दिन चना व गुड का प्रसाद वितरित करना चाहिये। गाय को घास खिलाये तथा गरीबों को पीले वस्त्र दान करें। विक्लांग व्यक्तियों की सहायता करने से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो पायेगा।
अधिक जानकारी के लिये मीन राशि 2016  पर क्लिक करे

No comments:

Post a Comment