Showing posts with label गायत्री मंत्र. Show all posts
Showing posts with label गायत्री मंत्र. Show all posts

Wednesday, 25 May 2016

जानिए कैसे मिटते हैं इस मंत्र के जाप से सभी कष्‍ट....

हिंदू शास्‍त्र में मंत्र जप को काफी पवित्र एवं चमत्‍कारी माना गया है। सभी मंत्रों में सबसे अधिक शक्‍तिशाली और प्रभावकारी है गायत्री मंत्र। इस मंत्र के जप से शीघ्र ही जीवन की सभी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं।
गायत्री मंत्र -: ऊँ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।
अर्थ -: सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परमात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं,  परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करे।
इस मंत्र का नियमित जाप करने से काफी फायदे होते हैं जैसे -:
–  इस मंत्र का प्रभाव इतना शक्‍तिशाली है कि इस मंत्र का जप करने वाले को पूर्वाभास होने लगता है।
– आशीर्वाद की शक्‍ति बढ़ती है और स्‍वप्‍न सिद्धि प्राप्‍त होती है।
– गायत्री मंत्र का सबसे बढिया फायदा यह है कि इससे क्रोध शांत होता है।

Monday, 16 May 2016

जानिए स्त्रियों को क्यों नहीं करना चाहिए ‘गायत्री मंत्र’ का जाप...



भारतीय संस्‍कारों में रीति रिवाजों के पालन का बड़ा महत्‍व है। हिंदू धर्म में प्रत्‍येक धार्मिक कार्य को करने के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। शास्‍त्रों में इनका उल्लंघन करना वर्जित है। भगवान शिव को प्रसन्‍न करने और सभी मंत्रों में सर्वोपरि गायत्री मंत्र के बारे में अवधारणा है कि इस मंत्र का उच्‍चारण केवल पुरूषों को ही करना चाहिए।

पश्चिम बंगाल के चुनाव में चमकेंगें मोदी के सितारे ? : ज्‍योतिषीय आंकलन

वैदिक शास्‍त्रों के अनुसार महिलाएं इस मंत्र का जाप नहीं कर सकती क्‍योंकि इसके पीछे हमारे पूर्वजों ने कुछ नियम बनाए थे। दरअसल इसका एक कारण स्त्रियों का मासिक धर्म है। हिंदू धर्म के अनुसार माहवारी के समय किसी भी स्‍त्री को धार्मिक कार्य एवं पूजा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्राचीन समय में स्त्रियां गर्भ के समय भी धर्म कार्यों में हस्‍तक्षेप नहीं करती थीं। इनमें से कुछ नियमों का आज भी माहवारी के दौरान महिलाओं द्वारा पालन किया जाता है।


गायत्री मंत्र की बात करें तो इसका प्रभाव स्‍त्री और पुरूषों पर अलग-अलग पड़ता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार यदि कोई स्‍त्री रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करेगी तो धीरे-धीरे उसका व्‍यवहार पुरूषों जैसा होता जाएगा। शास्‍त्रों की मानें तो इस क्रिया का असर स्‍त्री के शारीरिक अंगों पर भी पड़ेगा।