Monday 15 February 2016

करियर राशिफल 2016 ‘कर्क राशि’


कर्क राशि जातकों के लिये 2016 वर्ष सफलता और असफलता दोनों के ही अनुभव करवायेगा। वर्ष की शुरुआत आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रदान करेगी। मान सम्मान की बढोत्तरी होगी अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढेंगी। जनवरी फरवरी के माह में कार्यस्थल पर कर्मेश मंगल का तुला राशि में स्थित होकर कर्म स्थान को देख रहा है इस प्रभाव के कारण  आपका आत्मविश्वास बढा हुआ रहेगा तथा इस समय सभी सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

 कर्क राशि जातकों के जीवन में अस्थिरता एक बडी वजह होती है जिसके कारण इनका कार्यक्षेत्र प्रभावित होता है। मार्च अप्रेल तथा मई के माह में आपके कार्य क्षेत्र में अनेक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय कुछ विरोध का सामना करना पड सकता है तथा अनचाही यात्रा या स्थान परिवर्तन के कारण चिंताये रहेंगी। इस समय सावधानी से रहें बने बनाये काम बिगड सकते है। इस समय व्यापार क्षेत्र में निवेश करने से सावधान रहे।
जुन माह में आपको बिगड रहे कामों को सुधारने का मौका मिलेगा। वर्ष केअंतिम दो तीन महिने आपके कार्यो के लिये सकारात्मक स्थिति तैयार करेंगे इस समय आपकी आर्थिक स्थिति तेजी से सुधार की और बढेगी। आय के साधन बढेंगे तथा कुछ अचानक धन लाभ भी हो सकता है। धन स्थान पर राहु की स्थिति आपको धन देने के अलावा अनेक विवादों से भी युक्त रखेगी।

शिक्षार्थी वर्ग को विशेष तैयारी करनी होगी। इस वर्ष आपको सकारात्मकता से भरें कदम उठाने होंगे क्योंकि इस समय शत्रु बलवान रहेगा। निवेश आदि या तो न करें या फिर सोच समझ कर करें। इस वर्ष के आरम्भ से लेकर अंत तक आपके उपर अनेक जिम्मेदारियां रहेंगी।
उपाय एवम सलाह- कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का अधिकार है जिस कारण छोटी छोटी बाते भी आपकी भावनाओं को प्रभावित करती है। आपको दृढ निश्चयी होकर निर्णय लेने होंगे। भगवान शिव का पूजन अत्यधिक लाभ देने वाला होगा। रुद्राअभिषेक करायें। लम्बी योजनाये बनाये तथा उस पर अम्ल करें |
अपना कर्क वार्षिक राशिफल से जाने कैसा होगा आपका वर्ष 2016 वार्षिक राशिफल

No comments:

Post a Comment